शहर की दुर्दशा और जर्जर सड़को पर हुए गड्डो से आक्रोशित भाजयुमो ने खुद ही गड्डा पाटने का अभियान किया शुरू वही भाजयुमो अध्यक्ष ने शहर विधायक पर आरोप लगाते दिखावा छोड़ हकीकत पर ध्यान देने किया आह्वान…
द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. शहर में इन दिनों शहर की सड़को का हाल बुरा है चाहे मुख्य सड़क हो या अंदुरूनी मार्ग ,,जहा सिर्फ और सिर्फ गड्ढा ही नजर आ रहा है जिससे आक्रोशित भाजयुमो के अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर हुए गड्डों पर शहर विधायक अरुण वोरा और नगर निगम को आइना दिखाते हुए खुद ही गड्ढा पाटने का अभियान शुरू किया,,इसी कड़ी में दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंच मार्ग पर पोलसाय पारा चौक पर हुए बड़े से गड्ढे से पत्थर निकाल मिट्टी डाल उस गड्ढे को पाटा ,,,साथ ही उन्होंने ने शहर विधायक और नगर निगम पर आक्रोश जताते हुए कहा की आप की अनदेखी से किसी के परिवार के साथ कोई अनहोनी हो सकती है कम से कम फोटो खिंचवाना छोड़ धरातल पर कुछ काम कर दो।

गौरतलब है की भाजयुमो के अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव ने कहा की दुर्ग शहर के मुख्य मार्ग पर सड़क के बीच हुए गड्डे पर अपनी नाकामी छुपाने के लिए दुर्ग विधायक और महापौर ने गड्डे को बोल्डर पत्थर से भर दिया जिससे बहुत गंभीर दुर्घटना हो सकती थी जिस पर वहां से गुजर रहें भारतीय जनता युवा मोर्चा ज़िला अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव की नज़र पड़ी उन्होंने पत्थर को हटाया और अपने पूरे युवा मोर्चा के साथी के साथ मिलकर गड्ढे को रेत गिट्टी से भर के लोगो को आने जाने लायक बनाया इसी कड़ी में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सानिध्य चंद्राकर , जिला मंत्री उल्लेख साहू ,कोसा अध्यक्ष नितेश जैन , सोशल मीडिया प्रभारी लक्की अग्रवाल,मयंक शर्मा ,हिमांशु शुक्ला,सुरेंद्र चंदेल,राज महोबिया,अंकित कौरा,शुभम शर्मा उपस्थित थे ।
