बेलचंदन लगातार 20 वर्षों तक दुर्ग जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष रहे हैं….

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. दुर्ग जिला केंद्रीय सहकारी बैंक पूर्व अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रीतपाल बेलचंदन को सोमवार को दुर्ग सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । वही प्रीतपाल को दोपहर तक कोर्ट में पेश करने की तैयारी है। गौरतलब है कि बेलचंदन लगातार 20 वर्षों तक दुर्ग जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष रहे हैं। उस दौरान इनके ऊपर करोड़ों रुपए के घोटालों का आरोप लगा है जिसके बाद उन्हें पद से हटाया गया था और अब उस मामले में आज गिरफ्तारी भी हुई है।
