स्वावलंबी भारत अभियान पूरे देश में सक्रीय कार्यकर्ताओं के द्वारा अच्छे से चल रहा है। साथ ही छत्तीसगढ़ प्रांत के बहुत से ज़िलों सक्रियता के साथ कार्य किया जा रहा है….

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. स्वावलंबी भारत अभियान, देश में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर पैदा करने हेतु ठोस कदम उठाने के लिए एक महत्वपूर्ण सामूहिक पहल है,जिसे आर्थिक,सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में काम कर रहे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभिन्न संगठनों द्वारा प्रारम्भ किया गया है। स्वावलंबी भारत अभियान पूरे देश में सक्रीय कार्यकर्ताओं के द्वारा अच्छे से चल रहा है।
साथ ही छत्तीसगढ़ प्रांत के बहुत से ज़िलों सक्रियता के साथ कार्य किया जा रहा है ! गौरतलब है की समाज के विभिन्न क्षेत्र से नये नये लोग इस अभियान से जुड़कर अपने अपने क्षेत्र में अभियान को नई ऊंचाई तक ले जा रहे हैं । इसी तारतम्य में आज आभासी बैठक में अशोक राठी को दुर्ग जिले का जिला समन्यवयक का दायित्व सौपा गया बैठक में प्रमुख रूप से स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक एवं स्वालम्बी भारत अभियान के प्रांत समन्यवक जगदीश पटेल एव स्वालंबी भारत अभियान के प्रांत सह समन्वयक संजय चौबे, तथा दिग्विजय भाखरे जी सहित टोली के अन्य सदस्य शामिल रहे !
इसी कड़ी में अशोक राठी ने बताया की दुर्ग में रोजगार सृजन केंद्र तथा शहर के सभी वार्डो में युवाओं तथा महिलाओं को स्वालंबी बनाने की दिशा में हुनर की पाठशाला का आयोजन विभिन्न क्षेत्रों के ट्रेनर के माध्यम से निशुल्क प्रशिक्षण रोजगार मूलक प्रदान किया जाएगा ! इसके लिए एक टोली का भी शीघ्र ही गठन किया जाएगा।
दुर्ग शहर के समस्त वार्डो में युवाओ युवतियों ,महिलाओ,को स्वरोजगार के लिए लिए वृहत अभियान चलाया जा रहा है, स्वालम्बी भारत अभियान युवाओं,महिलाओ को स्व रोजगार के लिये प्रेरित करने , नया लघु उद्योग स्टार्टअप एवं सहकारिता पर आधारित है।
