दुर्ग निगम के कर्मचारियों का अब तक नहीं मिला वेतन
12 सौ से अधिक कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन
निगम में जिन कर्मचारियों की ज्यादा जरूरत है उन्हे दिया जा रहा पेमेंट,इससे कर्मचारी हो रहे गुमराह
कर्मचारियों संघ के पदाधिकारियों ने निगम आयुक्त से मुलाकात कर विलंब से वेतन मिलने के संबंध में मिलाकर चर्चा की

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. दुर्ग नगर निगम में इन दिनों कर्मचारियों के वेतन की मांग को लेकर कर्मचारी भी एक बार लामबंध होने की तैयारी कर रहे है,,,मिली जानकारी के अनुसार इस जुलाई माह में भी जून 2023 का वेतन अब तक नहीं मिला है जिससे सभी कर्मचारी असंतोष है,,,वही निगम कर्मचारियों ने दुर्ग महापौर से भी निवेदन किया की कभी निगम के कर्मचारियों की भी खबर ले लिया करे। वही कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने इस संबंध में निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर से मुलाकात कर वेतन विसंगति के बारे में चर्चा भी की मगर अब तक मामला अधर में पड़ा हुआ ।
,,,
