चंदूलाल चन्द्राकर मेमोरियल हॉस्पिटल की लापरवाही के चलते हुई मौत पर लगा आरोप
द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. अस्पतालों के लापरवाही के चलते मरीजों की जान जाने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। आज चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल की लापरवाही के चलते एक महिला की मौत हो गई महिला की मौत पर अस्पताल ना कोई संतोषजनक जवाब दे रहा है और नहीं सही ढंग से बात कर रहा है पूरा मामला गोलमाल है।
चंदूलाल चन्द्राकर मेमोरियल हॉस्पिटल की लापरवाही के चलते एक नवयुवती की आज सुबह मौत हो गई।नवयुवती के पति बहादुर नेताम के अनुसार अंतागढ़ कॉलेज में सहायक प्राध्यापक पद पर कार्यरत 27 वर्षीय नीलकुमारी नेताम को विगत रविवार को शरीर दर्द और हल्का सिकलिंग के चलते उपचार हेतु चन्दूलाल चन्द्राकर मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। लेकिन चिकित्सको की लापरवाही के चलते उसकी मौत हो गई। उनके रिश्तेदार और केंद्रीय गोंड महासभा के अध्यक्ष एम डी ठाकुर ने साफ तौर पर कहा है कि नवयुवती की मौत अस्पताल प्रबंधन की लापवाही के कारण हुआ है। उन्होंने कहा कि जब इस सन्दर्भ में अस्पताल प्रबंधन से बात किया तो उन्होंने गोल मोल जवाब दिया और सही तरीके से बात नहीं की। श्री ठाकुर ने साफ तौर पर कहा कि अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया जाएगा। अगर पुलिस प्रशासन ने एफआईआर दर्ज नही किया, तो हॉस्पिटल का घेराव किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो चक्का जाम कर न्याय की लड़ाई लड़ी जाएगी।
महिला की मौत की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए-एम डी ठाकुर
अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकोंकी लापरवाही से अन्तागढ़ की सामान्य बीमारी से पीड़ित महिला निलकुमारी की चार दिन बाद मौत हो जाना अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है इस घटना को गम्भीरता से लेते हुए भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एम डी ठाकुर महिला की मौत की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
