नियमित सफाई कर्मियों,प्लेसमेंट सफाई कर्मी,वाहन चालक,कम्प्यूटर ऑपरेटरों व एमसीसी प्लेसमेंट कर्मचारियो को मिला 10 जुलाई को वेतन….

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. नगर पालिक निगम।महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर नियमित सफाई कर्मियों,प्लेसमेंट सफाई कर्मी,वाहन चालक,कम्प्यूटर ऑपरेटरों, एमसीसी प्लेसमेंट कर्मचारियो का वेतन 10 जुलाई को कर दिया गया था।
शेष बचे कर्मचारी/अधिकारियों का वेतन निगम की वित्तीय स्थिति ठीक नही होने के कारण 25 जुलाई को माह जून का वेतन भुगतान कर दिया गया है। वही मिली जानकारी के अनुसार आज शाम को बचे सभी कर्मियों के खाता में वेतन पहुंच चुका है चुकी कर्मचारियों- अधिकारियों के वेतन भुगतान चेक बैंक को प्रेषित कर दिया गया है। वही गुरुवार को दुर्ग नगर निगम के जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अब नगर निगम के किसी भी कर्मचारी/अधिकारियों का वेतन भुगतान शेष नही है।
