30 जुलाई को चेम्बर जिला महिला विंग का भव्य आयोजन…..
द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज की दुर्ग जिला महिला विंग द्वारा 30 जुलाई को सिटी सेंटर मॉल फरिश्ता काम्पलेक्स में राखी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।
प्रदर्शनी में महिलाओं द्वारा स्वनिर्मित उत्पाद गिफ्ट हैम्पर्स, चॉकलेट्स, होममेड स्किन केयर एवं हर्बलकॉस्मेटिक, गोबर से निर्मित राखियां व अन्य उत्पाद, सूट्स, आभूषण,जूट बैग,बैकरी प्रोडक्ट, आचार, सूखे नास्ते, स्टेशनरी,छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के अलावा अन्य उत्पाद आकर्षण का केन्द्र होंगे।
उक्ताशय की जानकारी देते हुएचेम्बर दुर्ग जिला महिला विंग अध्यक्ष सुश्री पायल जैन ने बताया कि राखी प्रदर्शनी का शुभारंभ सुबह 10 बजे होगा। जो रात 8 बजे तक चलेगा। यह प्रदर्शनी आत्मनिर्भर महिलाओं को बेहतर मंच देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। चेम्बर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उनके उत्पादों को उचित बाजार उपलब्ध करवाने के दिशा में लंबे समय से अभियान छेड़े हुए है। यह प्रदर्शनी आत्मनिर्भर अभियान का सार्थक परिणाम है। सुश्री जैन ने बताया कि राखी प्रदर्शनी के आयोजन में चेंबर युवा विंग और कैट संगठन का सहयोग मिल रहा है।
