2018 में सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक मत प्रतिशत से जीतने वाले पार्षद अरुण सिंह ने दुर्ग शहर से विधानसभा चुनाव में की अपनी उम्मीदवारी


द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. दुर्ग के हनुमान नगर वार्ड नं 21 के युवा और जुझारू पार्षद अरुण सिंह ने आगामी दुर्ग शहर विधानसभा में विधायक पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। दुर्ग शहर में युवाओं के बीच अपनी अनूठी छाप बनाए रखने वाले युवा पार्षद अरुण सिंह ने सभी क्षेत्र में अपनी भूमिका निभाई है।
उन्होंने 2018 में सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक मत प्रतिशत से जीत हासिल की साथ ही सभी अन्य उम्मीदवारों की जमानत भी जब्त कराई थी ।
पार्षद अरुण सिंह का रहा योगदान…
1. सन 2002 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शहर अध्यक्ष का दायित्व वहन ।
2. सन 2014 में नगर निगम चुनाव में भाजपा से विजय ।
3. सन 2018 में सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक मत प्रतिशत से जीतने वाले पार्षद प्रत्याशी साथ ही सभी अन्य उम्मीदवारों की जमानत जब्त ।
4. भिलाई सेक्टर 7 क्षत्रिय कल्याण सभा का कार्यकारणी सदस्य ।
5. श्रीहनुमान जन्मोत्सव पर प्रदेश के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन की अध्यक्षता ।
6. लचर शिक्षा व्यवस्था को हेतु सुधारने हेतु शिक्षाधिकारी कार्यालय का घेराव ।
7. कोरोना काल में गरीब छात्रों के शिक्षण शुल्क माफी में सहायतार्थ आंदोलन।
8. दुर्ग शहर के आम जन मानस की 1000 से अधिक शिकायत पत्रों के साथ दुर्ग बचाओं आंदोलन।
9. भिलाई व दुर्ग को जोड़ने वाली रायपुर नाका क्षेत्र में रेल्वे अंडरब्रिज के उद्घाटन में विधायक,गृहमंत्री द्वारा आमंत्रण पत्र बाँटने के पश्चात भी उन्होंने नहीं किया जनता के पैसों से बना अंडरब्रिज का उद्घाटन हमने जनता के हाथों ही कराया।
10. छत्तीसगढ़ में निरंतर हो रहे लव जिहाद विरुद्ध श्रीराम चौक खुसीपार से मशाल मार्च ।
11. कोरोना में भिलाई दुर्ग के निजी अस्पतालों द्वारा मचाई गयी लूट हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी का घेराव कर अस्पताल प्रबंधन पर कार्यवाही।
12. दुर्ग विश्वविद्यालय में सैकड़ों छात्रों को शून्य अंक देने पर जांच की मांग।
13. विपरीत परिस्थितियों में जिला योजना समिति का चुनाव जीत के सदस्य का दायित्व वहन
14. कवर्धा में हुई घटना के विरुद्ध होने वाले आंदोलन में सबसे पहले गिरफ्तारी।
15. छत्तीसगढ़ में धर्मान्तरण की घटनाएं लगातार बढ़ रही थी, जिसके विरुद्ध प्रदेश का सबसे विशालकाय आंदोलन जिसमें 100 से अधिक गाँवो एवं 7 नगर निकाय के जनमानस हजारों की संख्या में शामिल हुए।
16. दुर्ग बायपास रोड में स्थित टोल प्लाजा में CG 07 जो कि भिलाई दुर्ग का के ही रहवासी है ऐसे जबरिया वसूली के खिलाफ आंदोलन कर उसे बंद कराया।
17. सम्पूर्ण प्रदेश में प्रसिद्ध सेक्टर 9 श्रीहनुमान मंदिर में BSP प्रबंधन द्वारा दबाव बना कर निर्माण कार्य रोक दिया गया था उसके विरुद्ध आदोलन कर डोम शेड इत्यादि का निर्माण ।
18. दुर्ग जिले में लगभग 15 से भी अधिक मंदिर समितियों में सक्रिय सदस्यता ।
19. देश की प्राकृतिक धरोहर हसदेव अभ्यारण्य को बचाने हेतु सिविक सेंटर भिलाई में प्रदेश का सबसे बड़ा हस्ताक्षर अभियान।
20. स्वामी विवेकानंद जी की जन्मजयंती पर प्रतिवर्ष भव्य युवा महोत्सव को अध्यक्षता ।
21. भिलाई मिराज सिनेमा के सामने अवैध पार्किंग को विरोध कर बंद करवाया।
22.14 अगस्त अखण्ड भारत संकल्प दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष सेक्टर 5 बेरोजगार चौक से मशाल रैली।
23. एजुकेशन सब कहलाने वाले भिलाई को क्राइम हब बनाने वाले असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिलाई का घेराव
24. भिलाई नगर निगम के आम जनमानस की समस्याओं को लेकर T. A. बिल्डिंग में प्रदर्शन।
25. सेक्टर 9 हॉस्पिटल को बचाने और उसे PGI बनाने को संगोष्ठियों के आयोजन में सक्रिय भूमिका ।
26. कांग्रेस शासन में कांग्रेस के विधायक, महापौर व सभापति के फोटो गधे पर चस्पा कर शहर में हजारों युवाओं के साथ प्रदर्शन ।
27. हाल ही में PWD के टेंडर घोटाले व भ्रष्ट अधिकारियों के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी के हल्ला बोल कार्यक्रम का नेतृत्वकर्ता ।
वही अब दुर्ग शहर में अब विधानसभा चुनाव में बड़ी संख्या में युवा वर्ग अपनी दावेदारी पेश कर विधायक पद के प्रत्याशी के रूप में आगे बढ़ रहे है अब देखना होगा की शहर की जनता इस बार अपना उम्मीदवार किसे चुनकर अपना विधायक बनाना चाहते है ?
