सभी नाराज प्रत्याशियों ने लिखित आवेदन में साइन कर अपनी शिकायत दर्ज कराई…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अब छत्तीसगढ़ में परिवेक्षको का आना शुरू हो गया है,,इसी कड़ी में दुर्ग सर्किट हाउस पहुंचे छत्तीसगढ़ प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य एवं सांसद डॉ. एल. हनुमंथैया से मिलने बड़ी संख्या में दावेदार पहुंचे,,,इसी कड़ी में दुर्ग विधानसभा के कांग्रेस के दावेदारों व सदस्यों ने अपनी नाराजगी जताते हुए प्रत्याशियों ने बताया की सांसद जी के आगमन की सूचना किसी भी प्रत्याशियों को नहीं दिया गया और ना ही उनके सर्किट हाउस में पहुंचने की जानकारी,,जिससे नाराज प्रत्याशियों ने स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य एवं सांसद डॉ. एल. हनुमंथैया से मुलाकात कर की अपनी शिकायत।
