उज्जैन की तर्ज पर निकली दुर्ग शहर में पहली बार महाकाल की पालकी में बड़ी संख्या में भक्तो का उमड़ा जनसैलाब

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. जय श्री महाकाल भक्त परिवार के द्वारा दुर्ग शहर में पहली बार भव्य पालकी शोभायात्रा का आयोजन किया गया जिसमे बड़ी संख्या में भक्तो ने यात्रा में शामिल होकर महाकाल का आशीर्वाद लिया,,,इस अवसर पर यह पालकी यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो का भ्रमण कर भव्य आतिशबाजी के साथ ढोल,नगारे और डीजे की धुन पर थिरकते हुए यात्रा में शामिल दुर्ग वासियों ने अपना उत्साह दिखाया।

इसी कड़ी में जय श्री महाकाल पालकी यात्रा नगर भ्रमण करते पटेल चौक राम मंदिर गुरवीर मंदिर मंदिर पंचमुखी मंदिर तमेर पारा मान होटल फुल मार्केट पटेल चौक से गुजरा इस अवसर पर श्रीमली लीला हेमचंद यादव ने परिवार सहित शहर वासियो के साथ पूजा अर्चना की। जिसमे उन्होंने दुर्ग की जनता के लिए सुख- समृद्धि व खुशहाली का आर्शिवाद माँगा। वही इस अवसर पर राम ऋषिया व राजदीप यादव, जीत हेमचंद यादव ,लक्की ,डूब, महावीर लोढा, आशिष जोशी, महेश सावो,देवेन्दर भाटिया, गप्पू श्रीवास्तव सहित अन्य वार्ड एवं शहरवासी उपस्थित रहे।
