शासकीय कन्या महाविद्यालय में सावन की रही धूम हरे रंग के भारतीय परिधान सजी दिखी कॉलेज की छात्राए व शिक्षक…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. शासकीय डॉ वा वा पटानकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग में कौशल विकास के तत्वावधान से सावन मेले का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों में छात्राओं द्वारा निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी एवं बिक्री की गई ।

संयुक्त संचालक एवं महाविधलय के प्राचार्य डॉ सुशील चंद्र तिवारी ने जानकारी दी की नवीन शिक्षण प्रणाली के तहत लगातार छात्राओं को विभिन्न कलाओं एवं कौशल का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है । विगत दिनों राखी बनाओ और मेहँदी की कार्यशाला आयोजित की गई ।

छात्राओं द्वारा निर्मित तरह तरह की राखियाँ , आकर्षक सजावटी सामान , सजीले वस्त्र , छत्तीसगढ़ी आभूषण , शृंगार की वस्तुएँ, स्वादिष्ट व्यंजन , खेल आदि के स्टाल छात्राओं ने लगाए ।हरे पारंपरिक भारतीय वस्त्रों में सजी छात्राओं ने ना सिर्फ़ जमकर ख़रीदारी करी , बल्कि व्यंजन , खेलों और सेल्फ़ी पॉइंट का आनंद लिया ।

प्रभारी डॉ रेशमा लाकेश ने कहा कि इस तरह के आयोजन में छात्राएँ ना सिर्फ़ कला एवं कौशल में परंपरागत होती हैं , अपितु प्रोडक्शन , मार्केटिंग और सेल करना भी सीखती हैं ।ख्यातिप्राप्त छत्तीसगढ़ी कलाकार श्री मनीष कोठारी , श्री अमन जोशी , कु लक्ष्मी साहू कु उर्वशी निषाद द्द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सावन मेले को और अधिक रोचक बनाया ।प्राचार्य डॉ सुशील चन्द्र तिवारी द्वारा प्रमाणपत्र का वितरण किया गया ।

श्रीमती मंजु वोरा , श्रीमती प्रीति मिश्रा , अध्यक्ष , जनभागीदारी समिति , श्रीमती अंजू बखलीवाल, श्रीमती अंकिता स्वर्णकार एवं प्प्राध्यापकों ने अपनी गरिमामय उपस्थिति दी ।
