सर्वप्रथम रस्साकस्सी की प्रतियोगिता में बालिकवर्ग के फ़ाइनल मुकाबला विवेकानंद हॉउस एवं चंद्रशेखर हाउस के मध्य खेला गया जिसमे विवेकानंद हॉउस विजेता बने…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. दुर्ग के साइंस कालेज में मेजर ध्यानचंद जी के जयंती के अवसर पर मंगलवार को एक दिवसीय खेल दिवस का आयोजन किया गया।
गौरतलब है की 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिन पर जयंती के उपलक्ष्य में शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग में रस्साकस्सी, कबड्डी एवं फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर एन सिंह द्वारा मेजर ध्यानचंद जी के चल चित्रों में माल्यार्पण कर कि गई।

तत्पश्चात प्राचार्य महोदय द्वारा महाविद्यालय में आयोजित खेल विधा से जुड़े चंद्रशेखर आजाद हॉउस, भगत सिंह हॉउस, सुभाषचंद्र बोस हॉउस एवं स्वामी विवेकानन्द हॉउस के प्रतिभागियों, प्रभारी एवं सदस्यगण से परिचय प्राप्त कर राष्ट्रगान द्वारा खेलों की शुरुआत की घोषणा कि गई ।सर्वप्रथम रस्साकस्सी की प्रतियोगिता में बालिकवर्ग के फ़ाइनल मुकाबला विवेकानंद हॉउस एवं चंद्रशेखर हाउस के मध्य खेला गया जिसमे विवेकानंद हॉउस विजेता बने तथा बालक वर्ग फाइनल मुकाबला भगत सिंह हॉउस एवं विवेकानंद हाउस के मध्य खेला गया जिसमे विवेकानंद हाउस विजेता बने। दूसरी प्रतियोगिता कबड्डी बालिका वर्ग में विवेकानंद हॉउस एवं सुभाषचंद्र बोस हॉउस के मध्य खेला गया जिसमे विवेकानंद हॉउस 4 अंकों से विजेता रहे तथा कबड्डी बालक वर्ग में फाइनल मुकाबला भगत सिंह हॉउस एवं सुभाषचंद्र हॉउस के मध्य खेला गया जिसमे भगत सिंह हॉउस 3 अंको से विजेता बने। खेल दिवस के तीसरी एवं अंतिम प्रतियोगिता फुटबॉल बालक वर्ग की आयोजित कि गयी जिसमे फाइनल मुकाबला विवेकानंद हॉउस और भगत सिंह हॉउस के मध्य खेला गया जिसके विजेता विवेकानंद हॉउस 3-0 से रही।
इस प्रकार ओवरऑल चैम्पियन विवेकानंद हॉउस बने महाविद्यालय के प्राचार्य ने अपने भाषण उद्बोधन में कहा कि आने वाले समय में अब महाविद्यालय की समस्त गतिविधियां जैसे खेल कूद, पाठयोत्तर, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधयों का सञ्चालन प्रत्येक शनिवार को हॉउस के आधार पर किया जायेगा, जिसके अंतर्गत समस्त गतिविधयों में वर्षभर उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले हॉउस को वार्षिक पुरुष्कार सम्मान समारोह में पुरुस्कृत किया जायेगा।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर एन सिंह, क्रीडा समिति के संयोजक डॉ. अभिनेष सुराना, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ ए के खान, डॉ. आर के चौबे, डॉ. अनुपमा अस्थाना, डॉ. जगजीत कौर सलूजा, डॉ एच पी सलूजा, डॉ. ए के कश्यप एवं हॉउस प्रभारी डॉ. के पदमावती, डॉ. कृष्णा चटर्जी, डॉ. प्राची सिंह, डॉ. ज्योति धारकर के साथ साथ महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक एवं क्रीडा अधिकारी श्री लक्ष्मेंद्र कुलदीप उपस्थित रहे । प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिए तथा सफल आयोजन हेतु महाविद्यालय के प्राचार्य ने शुभकामनाएं और बधाई दी।
