एसडीआरएफ टीम द्वारा दुर्ग स्तिथ शिवनाथ नदी में बीती रात गिरी बोलेरो पिकप वाहन में सवार 5 लोगो में चार की बॉडी मिली वही एक बच्ची की तलाश की जा रही….

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. दुर्ग के शिवनाथ नदी में बीती हुए हादसों में सबका दिल दहला दिया है,,,मामला मंगलवार की रात है जब पांच लोगो का परिवार रात को खाना खाने के बाद वापस लौट रहा था तभी शिवनाथ नदी के पुराने पुल से गुजरते समय वाहन सीधा नदी में जा गिरी और एक दर्दनाक हादसे का सबब बनी।

गोरतलब है की इस दिल दहला देने वाली घटना में वाहन में सवार पांच लोगो में एक पुरुष,एक महिला और तीन छोटी बच्चियां थी,,,वही मामले की जानकारी लगते ही दुर्ग पुलिस और SDRF की टीम अलसुबह से घटना स्थल पहुंच नदी में गिरी वाहन और उसमे सवार लोगो की छानबीन में जुट गए,,जिसमे अभी तक 4 लोगो की बॉडी बरामद की जा चुकी है वही एक बच्ची की तलाश जारी है।

वही पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गाड़ी क्रमांक CG 07 CN 0860 बोलेरो पिक अप में दिनाँक 05/09/23 मंगलवार रात्रि करीब 12.30 बजे KGN ढाबा राजनांदगांव से खाना खाकर वापस बोरसी आ रहे थे इसी बीच शिवनाथ नदी में बड़े ब्रिज के बजाय छोटे ब्रिज से नदी पार कर ही रहे थे कि गाड़ी नदी में गिर गई और सभी लोग जो इसमे सवार थे डूब गये ।

इसी कड़ी में आज सुबह से SDRF की टीम एवं पुलिस ने गाड़ी और सभी बॉडी को 10 बजे प्रातः निकाल लिया है। जिसमे मृतक ललित कुमार साहू पिता हरिचंद साहू निवासी बोरसी दुर्ग (मृतक ललित साहू मुल निवासी सकरौद गुंडरदेही ) कुमारी यश लक्ष्मी उम्र 13 साल ,कुमारी कुमुद उम्र 07 साल कुमारी गरिमा उम्र 11 साल( missing) श्रीमती तामेश्वरी देशमुख पति गिरीश देशमुख उम्र 33 वर्ष निवासी सकरौद गुंडरदेही बताया गया। वर्तमान में यह परिवार कसारीडीह में निवास कर रहे थे।

गौर तलब है की इसके पहले भी पिछले साल ही एक कार नदी में गिरी थी जिस वक्त शिवनाथ नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया था जिसके चलते कार को ढूंढ पाना मुश्किल सा हो गया था और लगभग तीन से चार दिन का समय लग गया था आज भी वैसे ही घटना छोटे पुल पर हुई है इसके बाद पुलिस प्रशासन ने इस छोटे पुल को बंद कर दिया है इस बड़ी घटना के बाद प्रशासन ने इसे बंद करने का निर्णय लिया और दोनों तरफ से इस छोटी पुल को बंद किया गया।
वही इन सब मामले पुलिस अब तक मृतकों का आपस में रिश्ता क्या है इसका खुलासा नहीं कर पाई है,,,वही इन सब में बहुत सी बाते भी सामने आने लगी है,,अब देखना होगा की पुलिस इस मामले कब तक जानकारी जुटा पाती है,,,?
