भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के अलावा सैकड़ो की संख्या में लोगो ने कार्यक्रम में की शिरकत…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@भिलाई. भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर दुर्ग जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में नव मतदाता सम्मेलन उतई में संपन्न हुआ इस अवसर पर बड़ी संख्या में नव मतदाता शामिल हुए,,वही भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मुख्य रूप से पहुंचे।

जिसमें मुख्य रूप से दुर्ग लोकसभा के लोकप्रिय सांसद पाटन विधानसभा प्रत्याशी बड़े भैया विजय बघेल जी जिला दुर्ग भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जी भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष बृजेश ब्रजपुरिया जी दुर्ग जिला युवा मोर्चा प्रभारी एवं महामंत्री ललित चंद्राकर जी पूर्व मंत्री रामशिला साहू जी पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू जी जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन जी जिला भाजपा महामंत्री सुरेंद्र कौशिक जी प्रदेश भाजयुमो महामंत्री उपकार चंद्राकर जी भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जीत हेमचंद यादव जी भारतीय जनता युवा मोर्चा के महामंत्री मनोज शर्मा जी सहित वरिष्ठ जनों एवं युवा साथियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

वही नव मतदाताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए भाजपा के युवा मोर्चा के अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव ने सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगो की भीड़ को संबोधित करते हुए भाजपा की रीति नीति पर प्रकाश डालते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में अपना नाम वोटर लिस्ट से जुड़वाकर भाजपा का हाथ मजबूत करने का आहवान किया।
