
द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. छात्र संगठन ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंटस आर्गेनाइजेशन दुर्ग जिला कमेटी के द्वारा रायपुर मंदिर हसौद में दो बहनों के साथ हुए सामूहिक बलातकार के खिलाफ साइंस कॉलेज दुर्ग के सामने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञात हो कि दिनांक 31/08/23 गुरुवार की रात 10:00 बजे रायपुर के मंदिरहसौद में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना घटी। उस रात एक युवती अपनी छोटी बहन एवं मंगेतर के साथ नानी के घर से राखी बांधकर लौट रही थी। इस बीच रास्ते में मंदिर हसौद मंडल भाजपा उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण ठाकुर का बेटा पूनम सिंह ठाकुर एवं उसके नौ दोस्तों ने मिलकर दोनों युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
जिला अध्यक्ष एआईडीएसओ दुर्ग जिला कमेटी के शुभम पांडे ने बताया की बड़ी बहन के मंगेतर के मुताबिक भानसोज के पास वें नानी के घर से रात 9:00 बजे करीब सड्डू के लिए निकले थे। सड़क किनारे कुछ बदमाश बैठकर शराब पी रहे थे। वह युवक व युवतियों को रोक कर छेड़खानी करने लगे। वे तीनों वहां से किसी तरह भाग निकले। लेकिन आरोपी आगे अपने दूसरे गिरोह के साथियों को फोन कर चुके थे। आरोपियों ने उन्हें आगे पकड़ लिया। इस प्रकार पूनम सिंह ठाकुर सहित 10 लोग हो गए। आरोपियों ने पहले चाकू दिखाकर मोबाइल व पैसे छीने फिर उन्हें सुनसान जगह पर झाड़ियां के बीच ले गए युवक के विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई कर दी, उसके बाद मंगेतर के सामने ही दोनों बहनों से सामूहिक दुष्कर्म किया।
यह पहली घटना नहीं है। पूरे देश भर में सभी राज्यों में बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। जिनमें अधिकतर मामलों में राजनेताओं के सगे संबंधी लिप्त होते हैं। इन घटनाओं को रोकने में सरकार की ओर से ठोस कदम नहीं उठाये जाते। वरन उनके द्वारा अपराधियों को बचाने पर बल दिया जाता है। सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी होती है। वहीं उनके नेता-मंत्रियों के सानिध्य एवं आशीर्वाद से पल बढ़ रहे गुंडे बदमाश बलात्कार जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। घटना में लिप्त सभी युवक शराबी थे। हम सभी जानते हैं कि समाज में परोसी जा रही शराब एवं अन्य नशीली पदार्थ बढ़ते अपराध का मुख्य कारण हैं। आजादी आंदोलन में जिन युवाओं में अत्याचार अन्याय के खिलाफ लड़ने का तेज हुआ करता था, आज वही नशे में धूत तरह-तरह के अपराधों को अंजाम दे रहे हैं।
हमारा छात्र संगठन AIDSO, रायपुर के द्वारा मंदिरहसौद में हुए इस सामूहिक दुष्कर्म के खिलाफ साइंस कॉलेज दुर्ग के बाहर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। एवं मुख्य आरोपी भाजपा नेता के बेटे पूनम सिंह ठाकुर सहित सभी अपराधियों को उदाहरणमूलक सजा देने एवं समाज में महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग करता है।
साथ ही साथ वह भाई, जो रक्षाबंधन में बहनों की आजीवन रक्षा का संकल्प लेते हैं। वह पिता, जो एक बेटी की सुंदर भविष्य के सपने संजोते हैं। वो हर इंसान, जिनके लिए इंसानियत को बचाना एक नैतिक कर्तव्य है। इस प्रदर्शन में प्रवीण शर्मा,मेनका निषाद,दीपा कौशल,अनिल देवांगन,आकाश सोनी,राधा,लोकेंद्र,ममता,सती,दीक्षा,पायल इनके साथ कॉलेज के लगभग 30 छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
हमारी मांगे-
1. मंदिरहसौद, रायपुर में हुए सामुहिक बलात्कार के दोषियों को उदाहरण मूलक सजा दो।
2. महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करो।
3. नशीले पदार्थों के उत्पादन पर रोक लगाओ।
4. टीवी मीडिया के माध्यम से अश्लीलता परोसना बंद करो ।
5. अपराधियों को राजनैतिक संरक्षण दे
ना बंद करो।
