भारतीय जनता पार्टी के लोग चाहे जितना भी तिकड़म कर ले छत्तीसगढ़ की जनता उन्हें धूल चटायेगी क्योंकि जनता उनके झूठे वादे को समझ गई….
द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. पूर्व महापौर एवं राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर.एन. वर्मा ने कहा है कि देश में छत्तीसगढ़ ही एक ऐसा राज्य है जहा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किसानों में आत्मविश्वास जगाया समृद्धि बढ़ाया और किसानों को सशक्त करने में विपरित परिस्थितियों में भी चुनाव के समय जो वादा किसानों से किए थे उसको पूरा करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जिससे आज किसानों में आत्मविश्वास जागा एवं किसानों का मान सम्मान बढ़ा।
आर. एन. वर्मा ने आगे कहा है कि छत्तीसगढ़ के किसानों के द्वारा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से मांग करने पर किसानों का धान 20 क्विंटल प्रति एकड़ खरीदने का जो आश्वासन दिया गया है एवं आगामी कार्यकाल में 3600 रुपया प्रति क्विंटल धान खरीदने का जो आश्वासन दे रहे हैं वह सचमुच श्री भूपेश बघेल के एक माटी पुत्र, एक किसान पुत्र, एक किसान हितैषी राजनेता एवं जन सेवक की छवि को प्रदर्शित करता है। पूर्व महापौर आर एन वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के 15 साल के कार्यकाल को किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा किसानों को बोनस देने का वादा जरूर किया था मगर उन्होंने किसानों के साथ खिलवाड़ एवं किसानों के साथ धोखाधड़ी किया।
छत्तीसगढ़ में किसान और युवाओं के बीच मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने कार्यों के प्रति ऐसी पकड़ बनाया है जिसके कारण प्रदेश में मुख्यमंत्री जहा भी सभा में जाते हैं तो लोग नारा लगाते हैं कि “भूपेश है तो भरोसा है, कका अभी जिंदा है” ।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा इस वर्ष किसानों की धान खरीदी 1 नवंबर से लिए जाने की जो घोषणा किया है उससे किसान गदगद है वहीं केंद्र की भाजपा सरकार किसानों के धान खरीदी में हर प्रकार से अड़ंगा लगाने की कोशिश करती है और धान खरीदी के लिए बायोमेट्रिक सिस्टम से धान खरीदी का जो फरमान जारी किया है वह किसानों को परेशानी में डालने वाली हैं। इस प्रदेश में भाजपा के 9 सांसदों को जनता ने ही जिताया है वही अभी फिर से विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए वोट मांगने जा रहे हैं और कई सांसदों को विधानसभा का प्रत्याशी बनाया जा रहा है, मगर छत्तीसगढ़ के ये 9 भाजपा के सांसद बताएं कि छत्तीसगढ़ के किसानों के हित में अथवा छत्तीसगढ़ के आम जनता के हित में ऐसी कौन सी मुद्दा को संसद में उठाएं अथवा एक भी ऐसा काम बताएं जो उन्होंने 5 साल में सांसद रहते हुए छत्तीसगढ़ की जनता के लिए किए हो भारतीय जनता पार्टी के लोग चुनाव के समय किए गए अपनी सारी वादो को छोड़कर जनहित के मुद्दों को छोड़कर जनता को गुमराह करने का काम करती है जिससे जनता वाकिफ है और इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लोग चाहे जितना भी तिकड़म कर ले छत्तीसगढ़ की जनता उन्हें धूल चटायेगी क्योंकि जनता उनके झूठे वादे को समझ गई।
