बिहार के प्रकाश सिंह के पास 127 किलो चांदी का सामान बरामद हुआ…
द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. दुर्ग जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के आपापुरा इलाके में अवैध रूप से चांदी का व्यापार करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने धरदबोचा है, वहीँ पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में चांदी का सामान बरामद किया । वही पुलिस द्वारा जब्त चांदी की लगभग कीमत 90 लाख आंकी जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बिहार के प्रकाश सिंह के पास 127 किलो चांदी का सामान बरामद किया है. जिसमें 4 किलो चांदी के बिस्किट भी शामिल है.पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वेस्ट बंगाल से सत्तू सिंह नाम के व्यापारी से माल लाकर दुर्ग में बेचता था. वहीं आरोपी से जब दस्तावेज की मांग की गई तो उसके पास कोई दस्तावेज नहीं मिले.
पुलिस ने 102 के तहत 127 किलो चांदी जब्त कर जीएसटी और इनकम टैक्स के अधिकारियों को पुलिस ने सूचना दी है. वहीं मामले में पकड़ाए 4 आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर मामले की जांच जुट गई है।
