16 सितम्बर को ध्वजारोहण, 26 को शोभायात्रा….
द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. श्री बाबा रामदेव मंदिर गंजपारा दुर्ग में रूणिचा नगर राजस्थान में भगवान द्वारिकाधीश का अवतार लिए बाबा रामदेव जी के जन्मोत्सव पर भादवा सुदी दूज चंद्रदर्शन 16 सितंबर शनिवार से भादवा सुदी एकादशी 26 सितंबर मंगलवार तक लगातार 11 दिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
दूज से ग्यारस तक प्रतिदिन प्रात 8:00 बजे बाबा रामदेव जी के चरण पादुका का अभिषेक किया जाएगा । प्रत्येक दिन रात्रि 8:30 से 11:30 बजे कथा व भजन संध्या का आयोजन होगा । जिसमें शनिवार ,16 सितम्बर को बाबा रामदेव जी के जन्म प्रसंग की कथा , रविवार 17 सितंबर को बधाई गीत , माता मैणादे को परचा , रुपा दर्जी को परचा नव सिद्ध जम्मा गायक C.A. सागर शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।
सोमवार 18 सितंबर को सजीव झांकियों एवं अद्भभूत श्रृंगार गीत सहित बाबा रामदेव जी की राज्याभिषेक की कथा , मंगलवार 19 सितंबर को संगीतमय सुंदरकांड का पाठ भावार्थ सहित होगा, बुधवार से शुक्रवार 20 से 22 सितंबर को पंचमुखी हनुमान के प्राकट्य की संगीतमय कथा होगी उपरोक्त सभी कथा के कथा वाचक राजेंद्र शर्मा राम वाला नागपुर महाराष्ट्र होंगे , शनिवार 23 सितम्बर को विकास बाफना राजनांदगांव , रविवार 24 सितंबर सुमित लोढ़ा डोंगरगांव , सोमवार 25 सितंबर को दर्शित ए. गादिया जालना महाराष्ट्र द्वारा भजन संध्या का कार्यक्रम रखा गया है।
भादवा सुदी दूज चंद्रदर्शन शनिवार 16 सितंबर को संध्या 6:30 बजे ध्वजारोहण एवं महाआरती , भादवा सुदी दशमी सोमवार 25 सितंबर संध्या 6:45 बजे छप्पन भोग एवं श्रृंगार दर्शन , भादवा सुदी एकादशी मंगलवार 26 सितंबर दोपहर 12 संध्या 6:30 बजे बाबा रामदेव मंदिर से शोभायात्रा का आयोजन होगा । शोभायात्रा गंजपारा , शनिचरी बाज़ार , सदर , तमेरपारा , स्टेशन रोड , इंदिरा मार्केट होते हुए पुनः मंदिर पहुंचेगी जहाँ शयन आरती के पश्चात इस वर्ष के आयोजन का विश्राम होगा । अभिषेक एवं अन्य कार्यक्रम के आयोजन के लिए इच्छुक भक्तगण नंदकिशोर चांडक , राम अवतार राठी ,अशोक राठी व मनोज भूतड़ा से संपर्क कर सकते हैं । अध्यक्ष श्री माहेश्वरी पंचायत दुर्ग मुरारी भूतड़ा , सचिव , श्री माहेश्वरी पंचायत दुर्ग कमलकिशोर बियाणी , अध्यक्ष महिला मण्डल नीतू गाँधी , सचिव महिला मण्डल अंजली लाखोटिया , अध्यक्ष युवा संगठन लोकेश भूतड़ा , सचिव यश सोमानी ने सभी बाबा के भक्तों व धर्म प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में आकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।
उक्त जानकारी बाबा रामदेव मंदिर समिति अध्यक्ष अशोक राठी द्वारा प्रदान की गई ।
