चाँपा रेलवे स्टेशन में चेकिंग के दौरान 5 किलोग्राम मादक पदार्थ गाँजा सहित आरोपी को पकड़ा गया…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@बिलासपुर. आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र रखते हुए पुलिस मुख्यालय द्वारा आदेश पारित कर अवैध शराब गाँजा तस्करी के विरुद्ध अंकुश लगाने के निर्देश पर पुलिस महानिदेशक के आदेश मे श्रीमान एसआरपी रेल रायपुर महोदय के निर्देश से मुखबिर कि सूचना पर उप.पु.अधि के मार्गदर्शन पर जीआरपी एंटी क्राइम टीम जीआरपी बिलासपुर द्वारा आज चाँपा रेलवे स्टेशन चेकिंग के दौरान प्लेटफ़ार्म न. 02-03 में बैठा एक व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम ललित दलबेहरा पिता तूफ़ान दलबेहरा उम्र 25 वर्ष पता- बाघामुंडा थाना मन्नामुंडा ज़िला- बौद्ध (odisa)निवासी होना बताया जिसके पास तलाशी के दौरान एक पिट्ठू बैग में 05 किलोग्राम मादक पदार्थ गाँजा उड़ीसा से झाँसी अवैध रूप से परिवहन कर रहा था जिसकी क़ीमत लगभग 50000/रू आकी गई हैं । जीआरपी थाना बिलासपुर के अप.क्र.91/23 धारा 20(B) NDPS ACT के तहत कार्यवाही कर मान.न्यायालय में पेश किया गया।
*इस कार्यवाही में विशेष रूप से योगदान*
जीआरपी चौकी प्रभारी ASI,बी.पानीग्राही प्रधान आर. दलसिंग ठाकुर व जी.आर.पी.
*एंटी क्राइम टीम* के आरक्षक मन्नू प्रजापति ,लक्ष्मण गाइन, संतोष राठौर ,सौरभ नागवंशी का विशेष योगदान रहा।
