पीले रंग के परिधानों में सजी धजी शिक्षको ने भी सुआ नृत्य की दी प्रस्तुति….

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. दुर्ग के शास डॉ वा वा पाटनकर कन्या महाविद्यालय में दुर्ग महिला प्रकोष्ठ द्वारा तीज उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी डॉ रेशमा लाकेश ने छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए तीज त्यौहार के महत्व को बताया और कहा की युवा पीढ़ी में अपने छत्तीसगढ़ी रीत रिवाजों एवं परंपराओं के विस्तार के लिये ये आयोजन किए जाते है ।
वही प्राचार्य डॉ सुशील चंद्र तिवारी ने सभी महिला प्राध्यापकों को शुभकामनाएँ दी । डॉ सुषमा यादव ने तीज पौराणिक कथा की विस्तृत जानकारी दी । डॉ ऋचा ठाकुर , डॉ मंजुलता साव एवं छात्राओं ने सुंदर नृत्य,शिल्पी शर्मा के गीत एवं प्राध्यापिकाओं का सुआ नृत्य विशेष आकर्षण था।
पीले नारंगी भारतीय परिधानों में सजी,उत्सव में उपस्थित महिलाओं ने नृत्य ,गीत खेलों एवं पकवानों का आनंद लिया ।कार्यक्रम का संचालन डॉ मंजुलता साव ने किया वही धन्यवाद ज्ञापन ज्योति भरणे ने किया ।
