गर्भवती महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ते देख स्टेशन में ही करना पड़ा प्रसव….

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. डायल 112 फिर एक बार लोगों के लिए वरदान साबित हुआ है जी हां हम सच बोल रहे हैं क्योंकि दुर्ग रेलवे स्टेशन में एक गर्भवती महिला को अचानक दर्द उठने लगा, स्टेशन के पास रहने वाले लोगों ने डायल 112 को तुरंत कॉल किया,,

जिसके बाद डायल 112 स्टेशन पहुंचा और लोगो की मदद से गर्भवती महिला को ले जाने की कोशिश किया लेकिन दर्द इतना था कि ले जाना नामुमकिन था उसके बाद डायल 112 के चालक और सिपाही ने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए वहीं ही स्थानीय लोगों की मदद से महिला का प्रसव कराया, जिसके बाद महिला और जन्मे शिशु को जिला अस्पताल ले जाया गया जहा डॉक्टरों के देखरेख मैं मां और बच्चे स्वस्थ है।
