दुर्ग के वार्डो में सुबह से निकले डोर टू डोर जानकारी देने
द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. आम आदमी पार्टी के द्वारा लगातार जन प्रचार के लिए शहर की जनता के बीच पहुंच अपनी बाते रख रहा है इसी कड़ी में आज सुबह रायपुर नाका वार्ड 47 में डोर टू डोर पहुंच आप पार्टी का गारंटी कार्ड का वितरण किया गया और दिल्ली और पंजाब में लागू योजनाओं की जानकारी दी गई ।
इस दौरान आम आदमी पार्टी के दुर्ग लोकसभा अध्यक्ष डॉ एस के अग्रवाल के नेतृत्व में वार्ड 47 सिविल वार्ड सिविल लाइन वार्ड में डोर टू डोर जाकर केजरीवाल जी के द्वारा दी गई 10 गारंटी को घर-घर पहुंचा और उन गारंटीयों का लाभ जनता को दिलाने के लिए उनके उनका पंजीयन कराया जिन योजनाओं का लाभ दिल्ली तथा पंजाब में वहां की जनता ले रही है इन योजनाओं को यहां पर डोर टू डोर प्रचार प्रसार में आमदनी पार्टी के डॉक्टर एसके अग्रवाल, भागवत निर्मलकर ,राहुल त्रिपाठी, मुकेश नायक, मेहरबान सिंह,रजत,गोलू, टांडी आदि उपस्थित थे।

+++
