फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने हिस्सा लेकर अपनी कला क्षमता का किया प्रदर्शन…

Thecityreportnews@दुर्ग. गांधी जयंती के अवसर पर हमर दुर्ग लोककला मंच द्वारा सोमवार को गांधी प्रतिमा के पास मैं गांधी बन जाऊं शीर्षक पर फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्कूली बच्चे गांधी जी के वेशभूषा में उत्साह के साथ शामिल हुए। बच्चों को हुबहु गांधी जी के रूप में देखकर लोग आश्र्चचकित रहे।

बच्चों ने प्रतियोगिता में गांधी जी के भजनों व संदेशों को व्यक्त कर अपनी कला क्षमता का भी प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, राज्य मदरसा बोर्ड अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, समाजसेवी महेन्द सक्सरिया, कमल रुंगटा, गया पटेल ने अतिथि के रूप में शामिल होकर प्रतिभागी बच्चों का हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार श्रेष्ठ ताम्रकार डीएवी पब्लिक स्कूल ग्रुप ने प्राप्त किया।

ए वर्ग में प्रथम स्थान आकाश कुमार यदु विश्वदीप स्कूल, द्वितीय पुरस्कार निहाल यादव प्राथमिक पाठशाला कैलाश नगर, तृतीय पुरस्कार आकृति ताम्रकार विश्वदीप स्कूल, सांत्वना पुरस्कार अक्षत हिरानी विश्वदीप स्कूल, प्रशंसा देशमुख विश्वदीप स्कूल और ग्रुप बी में प्रथम पुरस्कार धैर्य देवांगन महावीर स्कूल, द्वितीय पुरस्कार वैदिक कहार महावीर स्कूल, तृतीय पुरस्कार राधिका सेन लिटिल फ्लावर प्ले नर्सरी स्कूल बनियापारा, सांत्वना पुरस्कार रिया साहू सन् साईन स्कूल, सबीना अली स्ट्रीबल प्री स्कूल को मिला।

अतिथियों द्वारा सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरूस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में कुल 156 बच्चों ने हिस्सा लिया। जिन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में गांधी जी के प्रेरणाश्रोत गीत एवं भजनों की भजन अनुरागी धनंजय तिवारी और वाईस ऑफ छत्तीसगढ़ ओम तिवारी द्वारा प्रस्तुति देकर सब का मनमोह लिया गया। नगर पालिका निगम के ब्रांड एंबेसडर डॉ. विश्वनाथ पाणिग्रही व हमर दुर्ग लोककला मंच के संचालक शिवाकांत तिवारी द्वारा बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलवाई गई।
फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता के निर्णायक श्रीकांत समर्थ, जागेश्वरी मेश्राम, उमा राय, पायल जैन थे। आयोजन में बेटी बचाओ मंच की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि अग्रवाल, समाजसेवी अविनाश असरानी का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर हमर दुर्ग लोककला मंच के अध्यक्ष शिवाकांत तिवारी, सचिव भूपेंद्र वर्मा, मुकेश तिवारी, ज्योति ध्रुव, अविनाश तिवारी, बृजमोहन तिवारी, कल्याण सिंह ठाकुर, टिकम साहू, ललित ढीमर, समर्थ साव, प्रकाश शिवणकर के अलावा स्कूली बच्चे व उनके अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
