शहर अध्यक्ष कन्या ढीमर ने कहा कि बूथ मैनेजमेंट के अलावा कांग्रेस के पक्ष मे अधिक से अधिक मतदान कराने कांग्रेस कीमहिलाओ से किया आहवान…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के उत्तर ब्लॉक अंतर्गत आने वाले सभी महिला बूथ कमेटी,सेक्टर प्रभारी व महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों का आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए चूनावी संबंधी एक आवश्यक बैठक रविवार को वार्ड 18 शक्ति नगर के अंबेडकर भवन मे रखी गयी थी। जिसमे मंजू वोरा,शहर अध्यक्ष कन्या ढीवर तथा उत्तर ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीता टण्डन विशेष रूप से उपस्थित रही।

बैठक मे उपस्थित कांग्रेस की महिलाओं को शहर अध्यक्ष कन्या ढीमर ने कहा कि बूथ मैनेजमेंट के अलावा कांग्रेस के पक्ष मे अधिक से अधिक मतदान कराने जैसे कार्य महिला प्राथमिकता से करे, मतदाता सूची मे बाहरी लोगो के नाम का खुला विरोध किया जाना चाहिए उन्होंने प्रदेश सरकार के द्वारा गरीब,किसान,मजदूर व बेरोजगारो के लिए बनाई गयी योजनाओ को जन जन तक पहुँचाने की अव्हान किया

है। बैठक मे मंजू वोरा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव सनिकट है अतएव कांग्रेस के पक्ष मे मतदान कराने महिला कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होगी, प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को घर घर पहुंचाने का काम महिला बखूबी कर सकती है,बैठक मे उत्तर ब्लॉक के महिलाओ ने बढ चढकर हिस्सा लिया। उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष सीता टण्डन ने बैठक मे बढ चढकर भाग लेने वाले महिला कार्यकर्ताओ का आभार प्रकट किया है। बैठक मे प्रमुख रूप से रत्ना नामदेव,श्रृद्धा सोनी,नीलूसिंह,प्रिति मिश्रा,भूमिका देशमुख,संतोषी,पिंकी झा,धनवंती निषाद,खिलेश्वरी देवांगन,नीता जोशी,विनिता मांडवी,आरती बघेल, बुध कुवार डहरिया, रूबी तिवारी,समुंद नेताम,बिन्दू ताम्रकार,गौरी तांडी, अंजलि देवांगन टिकेश टंडन पुनम सिर मोर कुन्ती बारे लिश्वरी जोशीआदि उपस्थित रही।
