
द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. निजी विद्यालय संचालक संघ जिला दुर्ग द्वारा महात्मा गांधी जयंती एवम लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर बैठक आयोजित की गई बैठक में संघ के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों ने महात्मा गांधी जी एवम लाल बहादुर शास्त्री जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर सादर नमन करते हुए बैठक प्रारंभ की गई,,

बैठक में संघ के अध्यक्ष श्री शैलेंद्र कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री अंबिका प्रसाद द्विवेदी जी, सचिव श्री अमित कुमार श्रीवास्तव जी, सह सचिव श्री राम नारायण पाण्डेय जी, कोषाध्यक्ष श्री क्षत्र पाल सिंह जी, पूर्व सचिव श्री जामवंत देवांगन जी, श्री अजय कुमार श्रीवास्तव जी, श्री अविनाश शर्मा जी, श्री राजेंद्र सिंह जी, श्री राजेश चौबे जी, श्री राधा रमण जी, श्रीमती राधा चतुर्वेदी जी, श्रीमती रीतू देवांगन जी आदि संघ के अध्यक्ष श्री शैलेंद्र कुमार गुप्ता ने गांधी जयंती पर विचार व्यक्त किए और सभी पदाधिकारियों ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए
