आदर्श आचार संहिता लागू होते सरकारी अमला हुआ अलर्ट शहर में लगे जनप्रतिनिधियों के प्रचार-प्रसार के बैनर पोस्टर हटाया जा रहा वही निगम आयुक्त कार्यालय का निरीक्षण अधिकारी और कर्मचारियों को दिया निर्देश…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. भारत सरकार निर्वाचन आयोग द्वारा देश के पांच राज्यों में आगामी होने जा रहे विधानसभा चुनाव को देखते हुए आदर्श आचार सहिता की घोषणा प्रेसवार्ता के माध्यम से किया गया वही इसी कड़ी में दुर्ग नगर निगम आयुक्त द्वारा आज से लागू आचार संहिता का पालन करते हुए निगम परिसर स्तिथ सभी कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर सभी अधिकारी और कर्मचारियों को निर्देशित किया,,इस दौरान उन्होंने निगम परिसर में लगे होडिंग बैनर को हटवाया साथ ही शहर में लगे राजनीतिक पोस्टर बेनर को हटाने दिए निर्देश।

आपको बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार से चुनाव आयोग ने आचार संहिता लागू होने की विधिवत घोषणा कर दी है।

जिसके बाद से सरकारी अमला एक्शन मोड पर आ गया है। आज दुर्ग नगर निगम के आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने निगम के विभागों में निरीक्षण कर जनप्रतिनिधियों के बैनर पोस्टर हटवाने के निर्देश दिए।
