समिति अपनी परंपरा का सतत निर्वाहन करते हुए अपना 56वां वर्ष मनाने जा रही है
द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. श्री गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति पुरानी गंज मंडी गंजपारा दुर्ग में शारदेय नवरात्र पर्व के पूर्व समिति द्वारा कार्यालय का उद्घाटन किया गया समिति अपनी परंपरा का सतत निर्वाहन करते हुए अपना 56वां वर्ष मनाने जा रही है इसी कड़ी में समिति के पूर्व अध्यक्ष विनीत जैन जी एवं किशोर जैन जी के कर कमलों से समिति ने अपना कार्यालय उद्घाटन करवाया जिसमें मुख्य रूप से समिति के संरक्षकगण संयोजकगण पदाधिकारीगण गण एवं सदस्य गण उपस्थित थे।
