प्रदेश पदाधिकारियों तथा जिलाध्यक्षों द्वारा सभी सदस्यों को संबोधित कर कार्य प्रणाली पर विचार विमर्श कर अग्रिम कार्य की रूप रेखा तैयार किया गया…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@भिलाई. मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के संस्थापक श्रीमान एस.एस. भारत जी के निर्देश पर माननीय श्री मुकेश पारीक जी (प्रदेश अध्यक्ष- छत्तीसगढ) एवम् श्रीमति ज्योति साहू (प्रदेश अध्यक्ष- महिला मोर्चा, छत्तीसगढ), खाजा अहमद जी (प्रदेश अध्यक्ष- खेल प्रकोष्ठ), श्री रामूराव जी (प्रदेश उपाध्यक्ष- छत्तीसगढ), श्री सौरभ पाण्डेय (प्रदेश उपाध्यक्ष- खेल प्रकोष्ठ ), कुमारी दिव्या (प्रदेश सचिव- नारी शक्ति) के नेतृत्व में मानवाधिकार सहायता संघ, दुर्ग जिला अध्यक्ष श्री कबीर साहू एवम् श्रीमति निर्मला राव (जिला अध्यक्ष दुर्ग-नारी शक्ति) की टीम की बैठक दिनांक 13/10/2023 शुक्रवार को दोपहर 2 बजे कॉफी हाउस, भिलाई होटल में संपन्न हुआ।

प्रदेश पदाधिकारियों तथा जिलाध्यक्षों द्वारा सभी सदस्यों को संबोधित कर कार्य प्रणाली पर विचार विमर्श किए एवम् अग्रिम कार्य की रूप रेखा प्रशस्त किए जैसे नशा बंदी और नारी सशक्तिकरण के लिए जागरूकता लाने का कार्य सर्व प्रथम सरकारी विद्यालयों से आरंभ कर हर सप्ताह एक विद्यालय का निरिक्षण करने का निर्देश दिए एवम् सदस्यो को नियुक्ती पत्र, पहचान-पत्र प्रदान किए।

जिसमे मुख्य रूप से श्रीमति ज्योति साहू, खाजा अहमद जी, श्री रामू राव, श्री सौरभ पाण्डेय, कुमारी दिव्या, श्री कबीर साहू, श्रीमति निर्मला राव, डॉ. प्रभा पटेरिया, श्रीमति आरावती, श्रीमति समाप्ति मुखर्जी, श्रीमति पी. भारती, श्रीमति शीलमणी कुमारी, श्रीमति लीला राव, श्रीमति कौशिल्या चंद्राकार, श्रीमति इन्दिरा सदाशिवनी, श्रीमति भारती अवकाश कावरे, श्रीमति परवेश सिंह, श्रीमति नंदिनी भूसाखरे, श्री हिमांशु त्रिपाठी, श्री राजुलू,श्री अनुपम मुखर्जी, श्री तातैय्या, श्री बी. पी. यदू जी, श्री विवेक अग्रवाल, श्री राम नारायण सिंह, श्री विरेन्द्र कुमार बघेल जी, श्री अभिनीत साहू, श्री शिवा, श्री अविनाश सिंह जी ने उपस्थिति दर्ज कराई।

