डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर दर्शन के लिए सैकड़ो की संख्या में जा रहे पदयात्रीयों की सेवा में जुटा अग्रवाल सेवा मंडल…

Thecityreportnews@दुर्ग. नवरात्रि पर्व के शुरू होते ही डोंगरगढ़ देवी दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों ने यात्रा शुरू हो गई है। प्रतिवर्ष के भांति इस वर्ष भी हजारों की संख्या में पैदलयात्री दूर-दराज से पैदल यात्रा कर डोंगरगढ़ माता बंमलेश्वरी के दर्शन के लिए दुर्ग होते हुए गुजरते है। वही इन यात्रियों की सेवा के लिए इस वर्ष भी अग्रवाल सेवा मंडल द्वारा यात्रियों की सेवा के लिए पंडाल लगाया गया है।


जिसका उद्घाटन कल किया गया। इस अवसर पर विजय जैन, डॉक्टर शंकर दमानी, डॉ मोहन अग्रवाल, विजय काकरिया, पदम जैन, विजय बियानी, राजकुमार अग्रवाल ,सुधीर खंडेलवाल ,संजय रूंगटा, दीपक तुमाने, सुमित अग्रवाल , लायंस क्लब के सदस्य गण, खंडेलवाल महिला मंडल की अध्यक्ष रश्मि तांबे,आराधना आदि भी उपस्थित थी।
डोंगरगढ़ जाने वाले पैदल यात्रियों के लिए शिवनाथ नदी पुल के बाद राजनांदगांव रोड में भंडारे का आयोजन सभी नवरात्रि पर्व के दौरान किया जा रहा है यहां चिकित्सा सुविधा के अलावा चाय नाश्ते, भोजन, स्नान एवं रुकने का भी इंतजाम पैदल यात्रियों के लिए रखा गया है।
