दुर्ग के डिबरा पारा निवासी पार्थी आबिद कुरेशी की भेड़ अज्ञात चोरों द्वारा चोरी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई जिस पर दुर्ग कोतवाली पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए रूआबांधा और कैंप 2 से तीन आरोपियों को धरदबोचा…
Thecityreportnews@Durg. दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रार्थी आबिद कुरैशी डिबरा पारा निवासी ने अपनी भेड़ चोरी होनी की सूचना देकर शिकायत दर्ज कराया इस दौरान उसने बताया की किसी अज्ञात वाहन सीजी 07 एम बी 2014 में आकर एक भेड़ करीब 18 माह ऊंचाई 3 फीट रंग काला को लेकर फरार हो गया

जिसकी लगभग 25000 कीमत बताई गई जिसको लेकर दुर्ग कोतवाली पुलिस ने गंभीरता दिखते हुए पता साजी करते भेड़ चोर लल्लू खान को रूआबांधा से पकड़ा जिसके बाद खरीदी किए गए दो आरोपी सलमान और शारुक खान दोनों सगे भाई को गिरफ्तार किया इस दौरान कोतवाली पुलिस तीनों आरोपियों पर अपराध दर्ज कर कार्रवाई कर रही है
