▪️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) द्वारा खिलाड़ियों से मिल कर दी गई शुभकामनाए
▪️ पुलिस लाइन दुर्ग में पदस्थ महिला आरक्षक कविता ठाकुर को पावर लिफ्टिंग में सिल्वर मैडल, एवम थाना छावनी में पदस्थ आरक्षक विवेक कुमार पोद्दार को आर्म रेसलिंग में ब्रोंज मैडल प्राप्त हुआ

▪️ करनाल हरियाणा में आयोजित AIPDM में छत्तीसगढ पुलिस को 4 मैडल , जिसमे दुर्ग पुलिस के खिलाड़ियों ने 2 मैडल पर कब्जा कर जिला सहित राज्य का नाम रोशन किया

Thecityreportnews@Durg. 04 अक्टूबर 2023 को करनाल, हरियाणा में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट का आयोजन किया गया था। जिसमें पूरे देश भर के पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने हिस्सा लेकर अलग अलग स्पोर्ट्स में हिस्सा लिया था।

इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ पुलिस के स्पोर्ट्स के खिलाडिय़ों की टीम ने भी 72वें AIPDM में शामिल हुए थे। जहां छत्तीसगढ़ पुलिस के 4 खिलाडिय़ों को मैडल प्राप्त हुए है, जिसमें से 2 मैडल दुर्ग पुलिस के खिलाडिय़ों ने जीता है।

वही पुलिस लाइन दुर्ग में पदस्थ महिला आरक्षक कविता ठाकुर को पावर लिफ्टिंग 69 kg के इवेंट में सिल्वर मैेडल, एवं थाना छावनी में पदस्थ आरक्षक विवेक कुमार पोद्दार को आर्म रेसलिंग मेडल 65 kg के इवेंट में प्राप्त हुआ है।

जिन्हें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) द्वारा खिलाडिय़ों से मिल कर शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना की एवं भविष्य में ऐसे ही मेहनत कर पुलिस एवं परिवार का नाम रौशन करने की बात कहीं। साथ ही खिलाडिय़ों के साथ उनके कोच प्रधान आरक्षक परमजीत सिंह भी इस दौरान मौजूद रहे।

