रायपुर से डोंगड़गड़ जा रहे एक आटो में 8 से 9 लोग सवार थे अचानक ड्राइवर को लगी झपकी….
द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. अंजोरा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत डोंगड़गड़ मां बम्लेश्वरी के दर्शन को जा रहे श्रद्धालु की आटो पलट जाने से एक युवक की मृत्यु हो गई । इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार रायपुर से डोंगड़गड़ जा रहे एक आटो में 8 से 9 लोग सवार थे अचानक ड्राइवर को झपकी आ जाने से अंजोरा बाईपास में आटो अनियंत्रित हुई जिससे आटो पलट कर एक तरफ गिर गई वही आटो में सवार पुरन सिंहा की मौके में मृत्यु हो गई पुरन सिंहा रायपुर के पारस नगर का निवासी है उनमें दो लोग को हल्की चोटे आई है ।
