Thecityreportnews@दुर्ग . छत्तीसगढ़ में अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही जनता कांग्रेस जोगी ने नया दांव खेला है। पार्टी के मुखिया अमित जोगी ने प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल को चुनौती देने का मन बनाया है। रणनीति विशेष के तहत अमित जोगी ने दुर्ग जिले की पाटन विधानसभा क्षेत्र से अपनी दावेदारी पेश की है। बता दें यहां से प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस के दावेदार है। वहीं भाजपा से क्षेत्रीय सांसद विजय बघेल भी इसी विधानसभा क्षेत्र से दावेदार है।
छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के मुखिया अमित जोगी दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन दाखिले के अंतिम दिन अंतिम समय नामांकन दाखिल करने पहुंचे। उन्होंने जिले की पाटन विधानसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने कहा कि उनकी लडाई किसी दल विशेष से नहीं। उनकी लड़ाई भ्रष्टाचार से है और गरीबों के हित के लिए संघर्ष कर रहे है। यह संघर्ष जारी रहेगा।
