नामांकन भरने से पहले सीएम ने ट्वीट करके कहा कि हर बार वह दिन याद आता है जब पहली बार नामांकन दाखिल करने गया था…

Thecityreportnews@दुर्ग. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन है। इसी कड़ी में सीएम भूपेश बघेल ने बिना तामझाम के दुर्ग के पाटन विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। सीएम बघेल के इस नामांकन कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत,ताम्रध्वज साहू,राजेन्द्र साहू,देवेन्द्र यादव सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

भिलाई 3 निवास से कार के द्वारा दुर्ग पहुंचे जहाँ पर मालवीय नगर चौक मे दाउ वासुदेव चंद्राकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये, और वहां से सीधे बिना किसी तामझाम के कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपना नामांकन जमा किये।

वहीं कल 31 अक्टूबर को नामाकंन पत्रों की स्क्रूटनी होगी। सीएम भूपेश बघेल के नामांकन के बाद गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, समेत दुर्ग जिले के सभी प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया।

नामांकन भरने से पहले सीएम ने ट्वीट करके कहा कि हर बार वह दिन याद आता है जब पहली बार नामांकन दाखिल करने गया था। आज पाटन विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने भिलाई निवास से निकला हूं। मेरी धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी ने हर बार की तरह तिलक किया। आप प्यार मेरा संबल है। छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के लिए,आप सबकी सेवा के लिए सदैव समर्पित रहने का वादा आपसे करता हुं।
