डोम का कार्य करने वाले शंकर साहू ने भी वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया…

Thecityreportnews@दुर्ग. रुपए के स्थान पर एक,दो, पांच व दस रुपए के सिक्कों से नामांकन पत्र खरीदने से चर्चा में आए रामनगर मुक्तिधाम सुपेला में डोम का कार्य करने वाले शंकर साहू ने भी वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया है।
नामांकन दाखिले के लिए वे छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे थे। उनके समर्थन में कलाकार भी कलेक्ट्रेट आए थे। इन कलाकारों में हिन्दी फिल्म पीपली लाईफ में नत्था का रोल करने वाले प्रसिद्ध कलाकार ओमकार दास मानिकपुरी भी शामिल थे।
जो पूरे नामांकन प्रक्रिया के दौरान कलेक्ट्रेट में आकर्षण का केन्द्र रहे। नामांकन भरने आए प्रत्याशियों व उनके समर्थकों द्वारा कलाकार ओमकारदास मानिकपुरी के साथ सेल्फी लेते भी नजर आए। कलाकारों की इस टीम में प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी गायक कुलेश्वर साहू व अन्य कलाकार शामिल थे।
आपको बता दे की हाल ही की फिल्म जवान में शाह रुख खान जिसमे मुख्य रोल पर है उसमे परेशान किसान की भूमिका में अपना अभिनय किया जिसमे उनके द्वारा निभाए गए पात्र दर्शको को काफी प्रभावित किया…
