द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. दुर्ग तकिया पारा निवासी जिले के वरिष्ठ ख्याति प्राप्त फोटोग्राफर अहमद उल्लाह (अहमद भाई फोटो ग्राफर) का 81 साल की उम्र में इंतकाल (निधन)हो गया।

1965 से भिलाई के सेक्टर 7 में अहमद स्टूडियो के संचालक रहे साथ इनकी हर समाज में व्यक्तिगत संबंध रहे,इन्होंने हमेशा अपनी सादगी पसंद व्यक्तित्व से अपनी एक अलग ही पहचान बना रखी थी,इन्होंने दुर्ग भिलाई में बहुत से शिष्यों को फोटोग्राफी की शिक्षा दी जो आज अलग अलग मुकाम पर कामयाब है।
स्वर्गीय अहमद भाई वैशाली नगर विधान सभा के पूर्व विधायक स्वर्गीय विद्यारतन भसीन के काफी करीबी दोस्त थे। इनके निधन से फोटोग्राफर जगत में शोक की लहर है।
स्वर्गीय अहमद भाई को मंगलवार को दुर्ग के गंजपारा स्तिथ मुस्लिम कब्रिस्तान में बाद नमाज ईशा के सुपुर्देखाक किया जाएगा। इनके निधन पर दुर्ग फोटोग्राफर संघ सहित सभी ने अपनी श्रद्धांजलि दी।
वे शादाब अहमद (बबलू) के पिता और तनवीर फोटोग्राफर के मामा थे।
