शहर में विभिन्न जगहों पर दुर्ग पुलिस और एसएसटी की टीम द्वारा चेकिंग अभियान चला कर जांच कर रही इसी दौरान ग्रीन चौक से 8 किलो चांदी और जेल तिराहा प्वाइंट से 3 लाख 70 हजार कैश पकड़ाया…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. आदर्श आचार संहिता के चलते दुर्ग शहर सहित विभिन्न जगहों पर दुर्ग पुलिस और एसएसटी टीम के द्वारा सयुक्त रूप से फोर और टू व्हीलर वाहनों की जांच अभियान चलाई जा रही है।

इसी कड़ी में दुर्ग के ग्रीन चौक पर दुर्ग मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत थाना मोहन नगर थाना प्रभारी विजय कुमार यादव के नेतृत्व में लगी टीम में मंगलवार को चेकिंग के दौरान एक चांदी व्यवसाई कारीगर की वाहन से चांदी के आभूषण सहित लगभग 8 किलो चांदी बरामद किया गया इस दौरान एसएसटी 49 द्वारा उक्त व्यक्ति से पूछताछ कर आगे की कार्यवाही की गई।

वही दुर्ग पदनाभपुर थाना क्षेत्र के जेल तिराहा चेकिंग प्वाइंट से जांच के दौरान दो अलग अलग व्यक्तियों के पास से लगभग 3 लाख 70 हजार रुपए कैश बरामद किया गया जिसके बाद दुर्ग पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी दस्तावेज सही पाए जाने पर उक्त व्यक्तियो को जब्त नगद रकम को सुपुर्द किया गया।
इस दौरान दुर्ग सीएसपी मणिशंकर चंद्रा ने दुर्ग शहर सहित आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा की अभी आदर्श आचार संहिता के चलते शहर के विभिन्न चेक प्वाइंट पर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा जिसके चलते किसी को भी असुविधा से बचने नियम और कानून का पालन करे।
+++
