लोकतंत्र के इस महापर्व के अवसर पर द सिटी रिपोर्ट न्यूज की अपील…..
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में 7 और 17 नवंबर को अपने कीमती मतों का उपयोग जरूर करें….स्वस्थ्य रहिए,खुश रहिए !!

Thecityreportnews@Durg. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभा मंच से एक बच्ची के हाथ में अपनी तस्वीर देख, बच्ची की खूब तारीफ की. पीएम मोदी ने मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों से बच्ची के हाथ से तस्वीर लेकर, उसके पीछ बच्ची के घर का पता लिख कर उन्हें देने को कहा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह बच्ची को चिट्ठी जरुर लिखेंगे. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना वादा पूरा करते हुए बच्ची को पत्र लिखा है.
