लोकतंत्र के इस महापर्व में दुर्ग चेम्बर ने की व्यापारियों से अपील
”मैं, मेरा परिवार,मेरे कर्मचारी एवं उनके परिवार,” अपने मताधिकार का प्रयोग कर दूसरों को भी मतदान हेतु प्रेरित करें – चेम्बर
चेम्बर के महामंत्री अजय भसीन ने व्यापारियों को शत् प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई
द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग.छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश सांखला, प्रदेश मंत्री अशोक राठी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संजय चौबे, चेयरमैन पवन बड़जात्या, दुर्ग जिला इकाई अध्यक्ष प्रहलाद रुंगटा, महामंत्री प्रकाश गोलछा, कोषाध्यक्ष हरीश श्री श्रीमाल, कार्यकारी अध्यक्ष अनूप गटागट, कार्यकारी महामंत्री राजेश नाहटा, युवा चेम्बर अध्यक्ष रवि केवलतानी, महामंत्री आशीष खंडेलवाल, महिला इकाई अध्यक्ष पायल जैन, महिला महामंत्री गूंजा पिंचा सहित अन्य पदाधिकारियों ने दुर्ग के समस्त व्यपारियो एवं व्यापरिक संगठनों से अपील करते हुए अपनी अपनी दुकानों को मतदान के दिन 12 बजे के बाद खोलने की अपील की है ! सभी संगठनों ने इसके लिए अपनी अपनी सहमति प्रदान की !
अजय भसीन के नेतृत्व में 17 नवंबर 2023 को होने जा रहे विधानसभा चुनाव में व्यापारियों की भूमिका सुनिश्चित करने तथा 100 प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने बड़ी संख्या में चेंबर के पदाधिकारी, सभी व्यापारिक संघों के प्रमुख ने शपथ लिया एवं बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहे।
दुर्ग जिला इकाई अध्यक्ष प्रहलाद रुंगटा ने कहा की कि व्यापारीवर्ग का विकसित सभ्य समाज एवं आर्थिक योगदान के साथ-साथ स्वस्थ शासन की स्थापना में भी महत्वपूर्ण योगदान रहता है। दुर्ग के व्यापारियों की केवल एक ही मंशा है कि आने वाली सरकार व्यापारियों के हित में सोच। व्यापारियों के हितों की रक्षा एवं उनके व्यापार के विकास के लिए भी नए शासकीय योजनाएं लाई जाए। वर्तमान योजनाओं के अंतर्गत छोटे व्यापारियों को शामिल किया जाए। प्रदेश की जीडीपी में योगदान देने वाले हम व्यापारियों की भी भावी सरकार के समितियों में स्थान मिले।
सांखला, राठी एवं चौबे ने बैठक में लोकतंत्र के इस महापर्व में 100 प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को साधते हुए ‘‘मैं, मेरा परिवार, मेरे कर्मचारी एवं उनके परिवार के शत प्रतिशत मतदान‘‘ का आश्वासन देते हुए कहा कि प्रदेश के लगभग 2 करोड़ 12 लाख जनसंख्या में से हम 12 लाख व्यापारी हैं जो प्रदेश में 36 लाख मतदाताओं को चुनाव में मतदान करने हेतु प्रेरित कर सकते हैं। व्यापारीगण अपने मताधिकार के साथ-साथ अपने परिवार एवं कर्मचारियों के मताधिकार का उपयोग अवश्य रूप से करवाएं। समस्त इकाइयों एवं एसोसिएशन मतदान हेतु अपने क्षेत्र के लोगों को प्रेरित करें ताकि शत् प्रतिशत मतदान हो सके।
बैठक में व्यापारियों ने ”पहले मतदान फिर दुकान ” एवं ‘‘लोकतंत्र का यह आधार, वोट ना कोई हो बेकार‘‘ के नारे लगाकर अपने मताधिकार का पूर्ण प्रयोग करने की शपथ ली एवं अपनी अपनी दुकानों को 12 बजे के बाद खोलने का संकल्प भी लिया !
बैठक का संचालन चेंबर के प्रदेश मंत्री अशोक राठी ने किया एवं आभार प्रदर्शन दुर्ग जिला चेयरमैन पवन बड़जात्या ने किया इस अवसर पर कपड़ा व्यपारी संघ, दुर्ग जिला किराना व्यपारी संघ, दुर्ग तेल गुड़ व्यपारी संघ, जूता चपल्ल व्यपारी संघ, सराफा व्यपारी संघ, आलू प्याज व्यापारी संघ, इलेक्ट्रिकल व्यापारी संघ, रिटेल कपड़ा व्यापारी संघ, दवा विक्रेता संघ, ट्रांसपोर्ट संघ, कास्त्मेटिक व्यापारी संघ, आनाज व्यापारी संघ, पुस्तक कापी विक्रेता संघ, हटरी बजार व्यापारी संघ, फ्रूट सब्जी व्यापारी संघ, विनय खंडेलवाल, अमर कोटवानी, अरुण दुग्गड़, निलेश गंगवाल, आनंद चांडक, वकार हासन, अविनाश अग्रवाल, श्याम शर्मा, सतीश गोयल, रवि कुकरेजा, लक्षमन गनेशानी, कुलदीप सिंग, हरीश गोयाल, गोविन्द आहूजा, महेश गनेशानी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल रहे !
