दुर्ग पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोर को किया गिरफ़्तार,आरोपी ने दिनदहाड़े सुने मकान पर किया था हाथ साफ…
द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. घर का ताला तोड़कर दिनदहाड़े लाखों की चोरी को अंजाम देने वाले चोर को मोहन नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,,आरोपी का नाम हर्ष बंसोड़ आमापारा दुर्ग का निवासी बताया जा रहा है,, इसने जयंती नगर के सुने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था,, वही घटना के दिन मकान मालिक खिलेंद्र सिदार अपने परिवार के साथ रायपुर गया हुआ था,वही आरोपी ने चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले जगह की रेकी की फिर मौका देख कर दिन दहाड़े अटासी से ताला तोड़ा कर घर की अलमारी के लॉकर में रखे सोने चांदी के लाखों के जेवर पार कर फरार हो गया था।
जिसकी जांच में जुटी थाना मोहन नगर पुलिस ने टीम बना कर सीसीटीवी खंगाले फिर पतासाजी की और मुखबिर की सूचना पर आरोपी को धर दबोचा।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी चोर जिस घर से समान चोरी किया था उसे वह किसी सोनार के यहां बेच दिया और सोनार किसी दूसरे दुकान में उस सोने को गलाने की कोशिश कर रहा था जिस पर चोर के खिराफ सिर्फ अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई ।
क्या दुर्ग पुलिस सिर्फ अपराधी को सजा देगा या फिर अपराध में सह भूमिका निभा रहे लोगो पर भी शिकंजा कसेगा??? या फिर दुर्ग पुलिस सिर्फ चोर को पकड़ खानापूर्ति कर अपनी पीठ थपथपाएगा???वही अब देखना होगा कि लगातार शहर में चोरों के हौसले बुलंद होने पर दुर्ग पुलिस इस दिशा में क्या शक्त कदम उठाता है।।
