केवल देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को तुष्टीकरण करने के लिये केवल नरेन्द्र मोदी की गारंटी का उल्लेख अपने बजट में किया है…
Thecityreportnews@Durg. छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मंत्री बदरूदीन कुरैशी ने छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चैधरी जी ने छत्तीसगढ़ राज्य का बजट पेश किया है केवल देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को तुष्टीकरण करने के लिये केवल नरेन्द्र मोदी की गारंटी का उल्लेख अपने बजट में किया है जबकि आज छत्तीसगढ में ही नहीं बल्कि पूरे देश में बढती महंगाई और बेरोजगारी से प्रदेश का युवा, मजदूर, सामान्य वर्ग परेशान है शासकीय कर्मचारी और मजदूरों के बारे में अपने बजट में कही उल्लेख नहीं किया है अपने चुनावी घोषणा पत्र मंे 500 रूपये में सिलेंडर देने का वादा, शिक्षित बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता, प्रदेश के लाखों कर्मचारियों एवं व्यापारियों के राहत के लिए कोई प्रावधान नहीं रखा है जबकि कांग्रेस सरकार ने अपने चुनावी घोषणापत्र में स्पष्ट किया था कि किसानों को 3200 रूपये प्रति क्विंटल धान का मूल्य एवं किसानों को ब्याज मुक्त ऋण दिया जायेगा लेकिन केवल मोदी जी का पूरे बजट में बखान किया गया है और आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए बजट प्रस्तुत किया गया है…
