उत्कृष्ट कार्यों के लिए शहर की प्रतिभाओं को छत्तीसगढ़ महतारी सम्मान से सम्मानित कर समारोह का गरिमामयी आयोजन सफलतापूर्वक हुआ संपन्न…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग.
दुर्ग सांई म्यूजिकल ग्रुप इंडिया के तत्वाधान में बीते 28 जनवरी दिन रविवार को शहर के हृदय स्थल पुराना बस स्टैंड में छत्तीसगढ़ महतारी सम्मान समारोह सुनहरे सदाबहार गीत संगीत की महफिल के साथ सम्पन्न हुआ जिसमे विभिन्न क्षेत्रों में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए शहर की प्रतिभाओं को छत्तीसगढ़ महतारी सम्मान से सम्मानित कर समारोह का गरिमामयी आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

साई म्यूजिकल ग्रुप इंडिया के संचालक हाजी मिर्जा साजिद बेग ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त समारोह के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल जी थे किन्ही दुखद समाचार के कारण उनकी अनुपस्थिति में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मैत्री बाग के प्रबंधक डॉक्टर नवीन जैन जी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री मुकुंद साव जी डायरेक्टर बी एम कालेज दुर्ग एवम विशेष अतिथि श्री मेंहदी भाई क्वालिटी मसाले ने विभिन्न व्यवसाय समाजसेवा शिक्षा कला के क्षेत्र में अहम योगदान देने वाली नारी शक्तियों का छत्तीसगढ़ महतारी सम्मान किया गया साथ ही शहर के कुछ चुनिंदा गणमान्य नागरिकों जिनकी इन क्षेत्रों में उपलब्धियां है उनको भी इस मंच से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर आयरन लेडी के नाम से जानी जाने वाली कांग्रेस नेत्री गुरमीत धनई, प्रीति अजय बेहरा, वी जानकी, वी शारदा पाखले, शाहना कुरैशी, शबनम खान, स्मिता सिंह,सुनीता संजय बोहरा,अर्शी मिर्जा,अमृता पाठक,सरोज दुबे, पूर्वा श्रीवास्तव,अधिवक्ता सलमा शरीफ बेमेतरा,संगीता जैन, आबदा खान को छत्तीसगढ़ महतारी सम्मान से नवाजा गया साथ ही श्री रऊफ कुरैशी जी, मलिक सादीक खान,जाबिर खान,शामिल मोहम्मद खान श्रीनिवास ललित यादव रजनीकांत वर्मा जी को भी सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर गीतो भरी महफिल में श्रीनिवास, मोहम्मद खान(मुन्ना भाई), जी.पी.पांडियन, ललित यादव, रजनीकांत वर्मा,विजय शर्मा,अनिल गुप्ता,इस्लाम खान,कासिम रायपुरी,शालिनी पांडियन,जया भारद्वाज,सरोज दुबे,एवं सुनील श्रीवास्तव, ने प्रस्तुति से कार्यक्रम में नए पुराने सदाबहार गीतों को मंच से प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर समा बांध दिया। कार्यक्रम में साईं म्यूजिकल ग्रुप इंडिया दुर्ग के कार्यालय प्रभारी विक्रम मल्होत्रा,श्री दुर्गा सेंगर,जसविंदर सिंग,गणेश गायकी, का प्रमुख योगदान रहा।

इस अवसर पर संगीत प्रेमी के एम एस खान रिटायर्ड डी एस पी,आलोक नारंग पूर्व रीडर कलेक्टर दुर्ग संतोष पांडे जी एवं उनके साथी सुविचार मंच के रज़ा साहब (राजू भाई)बल्लू भाई और उनके साथी सदस्यगण छत्तीसगढ़ मंच के चंद्रिका दत्त चंद्राकर, ईश्वर राजपूत,तुलसी सोनी,कोशिश स्टार म्यूजिकल ग्रुप के ज़ाहिद खान, रमन भाई,संजय बोहरा,मतीन भाई, नूर अहमद,खलील भाई,कमलेश राज पुरोहित,हरीश चंद्र दुबे तथा शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन हमेशा की तरह अपने एक अनोखे अंदाज में अवतार सिंग (बंटी भाई) ने एवम आभार प्रदर्शन आयोजक एवम ग्रुप के संचालक हाजी मिर्जा साजिद बेग ने किया यह जानकारी साईं म्यूजिकल ग्रुप इंडिया दुर्ग के प्रवक्ता सुनील श्रीवास्तव ने दी।
