आगामी लोकसभा चुनाव और 8 मार्च अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने को लेकर हुई चर्चा…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग.
शहर जिला महिला कांग्रेस दुर्ग द्वारा राजीव भवन दुर्ग में पूर्व विधायक अरूण वोरा और शहर अध्यक्ष गया पटेल के आदेशानुसार महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर के नेतृत्व में पांचों ब्लाक अध्यक्षों व जिला पदाधिकारी गण,वरिष्ठ कांग्रेस जन की उपस्थित में आवश्यक बैठक सम्पन्न हुआ जिसमे आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए श्रीमती कन्या ढीमर द्वारा सभी ब्लाक अध्यक्षों को निर्देशित किया गया।

बैठक की शुरुआत बूथ स्तर से कर तत्पश्चात 8 मार्च अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस को मनाने के लिए भी चर्चा किया गया। वही कार्यक्रम में श्रीमती कन्या ढीमर जी अध्यक्ष महिला कांग्रेस दुर्ग डॉ अश्वनी जांगडे प्रदेश सचिव, महिला प्रभारी महिला कांग्रेस दुर्ग,वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रत्ना नारमदेव,रामकली यादव अधिवक्ता, उत्तर ब्लाक अध्यक्ष सीता टंडन , पश्चिम ब्लाक अध्यक्ष भूमिका देशमुख ,दक्षिण ब्लाक अध्यक्ष जया ठाकुर, पूर्वी ब्लाक अध्यक्ष सुनीता देवांगन, मध्य ब्लाक प्रभारी पार्वती शेंडे,बुधकुंवर, महामंत्री उपाध्यक्ष खुशबू साहू, उपाध्यक्ष लता जंघेल, महामंत्री पिंकी झा, सचिव सुनीता ठोंबरे,महामंत्री शबाना निशा रानी, उपाध्यक्ष दीपिका राऊत, पिंकी साहू, ज्योति साहू, आरती चेलक, बीनू राजपूत सहित समस्त कार्यकर्ता गण महिला कांग्रेस दुर्ग उपस्थित हुए।
