दुर्ग लोकसभा से कांग्रेस सांसद बनाने का लिया संकल्प….

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग.
मध्य ब्लॉक कांग्रेस दुर्ग की साप्ताहिक समीक्षा बैठक राजीव भवन दुर्ग में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष श्री गया पटेल एवं मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष श्री अलताफ अहमद के विशेष उपस्थिति में रखी गई।

यह बैठक आगामी माह में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैय्यारी के संबंध में रखी गई बैठक में यह निर्णय लिया गया की केंद्र सरकार की गलत नीतियों को आम जनता तक पहुंचाना है और देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त है केंद्र सरकार ने देश की जनता के साथ जो वादा किया था और सत्ता में आने के बाद वादा खिलाफी कर रही है उसको जन जन तक पहुंचना है।

कांग्रेस की रीति नीति सिद्धांतों से प्रभावित होकर श्रीमती प्रिया दीप, श्रीमती किरण सिन्हा, पवन साहू, अधनु साहू, लल्लू राम साहू, कु.आंचल गुप्ता सहित 25 लोगों ने कांग्रेस प्रवेश किया उन्हें जिला अध्यक्ष गया पटेल और ब्लॉक अध्यक्ष अलताफ अहमद के द्वारा शाल श्रीफल से सम्मान किया गया।

बैठक में संदीप श्रीवास्तव,पार्षद श्रद्धा सोनी,हेमंत तिवारी,नंद किशोर शर्मा,अनूप पाटिल,पूर्व पार्षद अशोक मेहरा,राजकुमार वर्मा,कन्या ढीमर,जगमोहन ढीमर,गणेश सोनी, प्रीति साहू, मीना मानिकपुरी,भीम सेन, लिना दुबे, पाशी अली, रतन निषाद, रानी देवांगन,पार्वती शेंडे, कौशल यादव,सरिता ताम्रकार,विमल यादव,शकुन ढीमर उपस्थित थे।
