अज्ञात कातिल ने दादी और पोती की दर्दनाक हत्या कर हुआ फरार…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग.
दुर्ग के पुलगांव क्षेत्र ग्राम गनियारी में बीती रात अज्ञात आरोपी ने एक दर्दनाक घटना को अंजाम देकर फरार हो गया वही इस घटना में राजबती साहू(62 वर्ष) ,सविता साहू (17 वर्ष) दादी और पोती की निर्मम हत्या कर दी गई।
जैसे ही गांव में इस हत्या की खबर फैली तो सभी तरफ सनसनी फैल गई वही घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची दुर्ग पुलिस ने स्तिथि का जायजा लेकर अज्ञात कातिल की और हत्या का कारण तलाश करने में जुट गई। वही मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गनियारी में दादी -पोती की निर्मम हत्या का कारण अब तक नही चल पाया है जैसे ही गांव में खबर फैली आसपास के लोग मौके पर पहुंच इस निर्मम हत्या पर अफसोस जताते नजर आए।

बहरहाल दुर्ग पुलिस के आला अधिकारी दुर्ग पुपिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंच कर लोगो से जानकारी ली और वही दुर्ग पुलिस इस घटना की बारीकी से जायजा लेकर आरोपी कातिल के सुराग में लग गई है।
