अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर अधिवक्ता संघ दुर्ग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर का दुर्ग आगमन…
द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग.
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर अधिवक्ता संघ दुर्ग द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में विशेष रूप से सम्मिलित होने माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर का दिनांक 7 मार्च 2024 को समय सयाकाल करीब 4:30 बजे जिला न्यायालय दुर्ग परिसर में आगमन हो रहा है।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग(छत्तीसगढ़) द्वारा मिली जानकारी के अनुसार अधिवक्ता संघ दुर्ग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित उक्त विशेष कार्यक्रम में माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर यथा समय सम्मिलित होते हुए कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले समस्त न्यायिक आधिकारिकगण अधिवक्ता संघ के समस्त पदाधिकारीगण एवं समस्त सामान्य अधिवक्ता गण को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की महत्ता एवं देश का सर्वांगीण विकास महिलाओं की विशेष भागीदारी से ही संभव हो सकता है पर संबोधित करते हुए अधिवक्ता संघ दुर्ग के सामान्य महिला अधिवक्तागण को विशेष रूप से सम्मानित करेंगे।
माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर जिला न्यायालय परिसर दुर्ग में आगमन माननीय श्री न्यायमूर्ति के स्वागत की संपूर्ण तैयारी पूरे उत्साह से की गई है।
