9 मार्च को आस्ताने औलिया में परचम कुशाई की रश्म अदा की जाएगी…
10 मार्च दिन रविवार को अकरम असलम साबरी विरुद्ध शाहवेज़ साबरी के बीच होगा सूफियाना रंग सीजऩ का मुकाबला…
28 शाबान को हजऱत बाबा सैय्यद अब्दुल रहमान शाह काबुली रहमतुल्लाह अलैह का 122वां उर्सपाक…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज.
दुर्ग के पुराना बस स्टैण्ड स्थित प्रसिध्द दरगाह हजऱत बाबा सैय्यद अब्दुल रहमान शाह काबुली रहमतुल्लाह अलैह का १२२ वां तारीखी उर्स २८ शाबान को मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में उर्स कमेटी के अध्यक्ष अफज़ल हुसैन ने बताया कि बाबा सैय्यद अब्दुल रहमान शाह काबुली रहमतुल्लाह अलैह की तारीखी उर्स हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बहुत ही अदबों एहतराम के साथ दो दिवसीय आयोजन रखा गया है। जिसमें 9 मार्च शनिवार को आस्ताने औलिया में परचम कुशाई की रश्म अदा की जाएगी और 10 मार्च दिन रविवार को अकरम असलम साबरी विरुद्ध शाहवेज़ साबरी के बीच सूफियाना रंग सीजऩ का मुकाबला होगा। साथ ही इसी दिन शाम को मगरिब की नमाज के बाद आम लंगर का आयोजन भी किया गया है।

इसी कड़ी में उर्स कमेटी के अध्यक्ष अफज़ल हुसैन ने बताया कि इस दो दिवसीय उर्सपाक के आयोजन के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव,दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकर जी को आमंत्रित किया गया है।

इस अवसर पर उर्स कमेटी के अध्यक्ष अफज़ल हुसैन ने बताया कि 28 शाबान उर्स के मौके पर ताजदारे मलंगा हज़रत सैय्यद मासूम अली शाह मलंग मदारी सहाब क़िब्ला तशरीफ ला रहे है।
वही विशिष्ट अतिथि दुर्ग शहर पूर्व विधायक अरुण वोरा,दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल,जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, जिला महामंत्री -भाजपा सुरेन्द्र कौशीक,जिला उपाध्यक्ष भाजपा राजेन्द्र पाध्ये, एमआईसी प्रभारी अब्दुल गनी,हमीद खोखर ,अल्ताफ अहमद,फजल फारुकी,आफताब रब सहित अन्य को आमंत्रित किया गया है।

इस दौरान उर्स कमेटी के अध्यक्ष अफज़ल हुसैन ने शहरवासियों और बाबा के चाहने वालों से अपील की है कि हजऱत बाबा सैय्यद अब्दुल रहमान शाह काबुली रहमतुल्लाह अलैह के तारीखी उर्स २८ शाबान में दरगाह में पहुंच अपनी हाजरी दें और साथ ही दरगाह में चल रहे तामीरी काम में ज्यादा से ज्यादा हिस्सा लेकर दरगाह के तामीरी काम को जल्द पूरा कराने में अपना सहयोग दें।
