कलेक्टोरेट का घेराव कर प्रदर्शन के दौरान दुर्ग कलेक्टर का रास्ता रोक सुनाई अपनी फरियाद…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग.
दुर्ग पुलिस के 112 के आरक्षक द्वारा ड्राइवर के साथ जबरन मारपीट किए जाने से आक्रोशित ड्राइवर संघ ने कलेक्टोरेट का किया घेराव वही प्रदर्शन के दौरान दुर्ग कलेक्टर का रास्ता रोक सुनाई अपनी फरियाद।
जेवरा सिरसा चौकी स्तिथ 112 के पुलिस आरक्षक द्वारा बजरंग राइस मिल में कार्यरत चेतन यादव के साथ जबरन इन पुलिस द्वारा मारपीट किए जाने से आक्रोशित ड्राइवरों ने सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया साथ पैदल नारेबाजी करते पहुंचे कलेक्टोरेट परिसर का घेराव कर दोषी पर कार्यवाइ की मांग को लेकर आक्रोश जताया।
इसी दौरान कलेक्टोरेट से निकली दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी का इन ड्राइवरों ने रास्ता रोक जमकर प्रदर्शन किया और दुर्ग कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी फरियाद सुनाई जिसके बाद दुर्ग कलेक्टर ने ड्राइवर संघ के पदाधिकारियों से चर्चा कर मामला शांत हुआ.
