अरुण वोरा के नेतृत्व में धुआंधार प्रचार…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग.
मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए चलाए जा रहा है वार्ड चलो अभियान के तहत आज वार्ड नंबर 55 पुलगांव वार्ड में कार्यकर्ताओं की बैठक रखी गई जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक श्री अरुण वोरा जी,दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी श्री राजेंद्र साहू जी, महापौर श्री धीरज बाकलीवाल जी, पूर्व महापौर श्री आर एन वर्मा जी, मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अलताफ अहमद पार्षद,पार्षद हिमेश्वरी निषाद, पूर्व पार्षद श्री सुरेंद्र राजपूत के विशेष उपस्थिति में आयोजित की गई।

बैठक में पुलगांव के कार्यकर्ताओं ने उत्साह पूर्वक बाजे गाजे के साथ श्री राजेंद्र साहू व श्री अरुण वोरा का भव्य स्वागत कर कार्यक्रम स्थल तक ले गए और कहा की दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से राजेंद्र साहू का प्रत्याशी बनाकर कांग्रेस पार्टी ने छोटे से ,छोटे कार्यकर्ताओं का सम्मान व उत्साह बढ़ाया है हम राजेंद्र साहू को दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से जीताकर दिल्ली भेजेंगे।
बैठक में समयलाल साहू,अनूप पाटिल,प्रीतम देशमुख, आनंद कपूर ताम्रकार,पूर्व पार्षद खोरबाहरा निषाद, कपिल निषाद, गौरी निषाद, दिनेश कुमार साहू, शिवा साहू, संतराम निषाद, लल्लू राम साहू, राधेश्याम विश्वकर्मा, रेखा राजपूत, अलखराम यादव, अग्नि राम साहू, गोपाल निषाद,विशेषण निषाद, प्रमिला राजपूत, रेखा राजपूत, जानकीबाई, सुमित्रा निषाद, राकेश सिन्हा, भंवरलाल साहू, सहित भारी संख्या में महिला व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
