अधिवक्ता परिषद के पदाधिकारी व अधिवक्ताओ ने हांथो में तख्ती लेकर रैली निकाली…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग
अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद जिला इकाई दुर्ग ने राष्ट्र हित मे आम नागरिकों से शत प्रतिशत मतदान किए जाने की अपील की है इसी कड़ी में अधिवक्ता परिषद के तत्वावधान में शुक्रवार दोपहर 2 बजे जिला न्यायालय प्रांगण से मतदाता जागरूकता रैली निकालकर अधिवक्ताओ, आम नागरिकों से राष्ट्र हित मे शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की गई।
इस अवसर पर अधिवक्ता परिषद के पदाधिकारी व अधिवक्ताओ ने हांथो में तख्ती लेकर रैली निकाली जिसमे शत प्रतिशत मतदान करने के लिए स्लोगन लिखे हुए थे।
जिसके चलते रैली जिला न्यायालय, कलेक्ट्रेट परिसर,पटेल चौक,तहसील कार्यालय होते हुए वापस न्यायालय परिसर में संपन्न हुई।
वही इस रैली में परिषद के अध्यक्ष समीर कुमार त्रिपाठी, महामंत्री दीपेंद्र कुमार देशमुख, संरक्षक सुनीता चोपड़ा, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीकान्त शर्मा, महिला सह प्रमुख कविता गिरी गोस्वामी, एम.के दिल्लीवार,दानिश परवेज़,संजय सिंह,जितेन्द्र देशमुख,भावेश कटारे,स्नेहा वैध,नीता साहू,पूनम ताम्रकार,हिमांशु चन्द्राकर,अजहर अली,मुकेश पाण्डेय,शैलेन्द्र गुप्ता,विजय चन्द्राकर,रामकुमार साहू,सुमित रंजन दत्ता,अमर मिश्रा,एकांश बंछोर,आदित्य साहू,तनु हाजरा,सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।
